धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना को विशेष दर्जा, सीएम साय ने जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को विशेष रेल परियोजना का दर्जा मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जशपुर और उत्तर छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस रेल लाइन के निर्माण से जशपुर जिले को पहली बार रेल नेटवर्क से जोड़ने का रास्ता साफ होगा। इससे क्षेत्र में आवागमन, व्यापार, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों को आधारभूत सुविधाओं से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है और यह परियोजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

You May Also Like

More From Author