Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बस्तर में डीजल संकट से किसानों की बढ़ी चिंता, जुताई-बुवाई पर मंडराया संकट

जगदलपुर। बस्तर में खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ डीजल संकट गहराने लगा है। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल की कमी के कारण किसानों को जुताई और बुवाई के समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीजल उपलब्ध होने की सूचना मिलते ही पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं।

संकट का असर खेती-किसानी के साथ परिवहन और व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ रहा है। कई किसानों ने डीजल नहीं मिलने के कारण अपने ट्रैक्टर खड़े कर दिए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल अधिक कीमत पर बेचे जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

मामले को लेकर भानपुरी में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर प्रशासन से जल्द डीजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की। किसानों का कहना है कि स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो सकती है।

Exit mobile version