Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

यात्रियों के लिए खुशखबरी! रायपुर से प्रयागराज के लिए डायरेक्ट फ्लाइट फिर शुरू

Raipur : छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है। 16 अगस्त से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ानें शुरू हो गई हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने इस रूट पर एटीआर विमानों का संचालन शुरू किया है।

पहले दिन के किराए

पहले दिन रायपुर से प्रयागराज जाने का किराया 5000 रुपये और वापसी का किराया 4400 रुपये रखा गया है। हालांकि, शुरुआती बुकिंग 4000 रुपये से शुरू हुई थी।

उड़ान का समय

इंडिगो की फ्लाइट 6E7302 रायपुर से दोपहर 12:05 बजे प्रस्थान करेगी और 1:25 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट 6E7371 प्रयागराज से दोपहर 1:50 बजे रवाना होगी और 3:20 बजे रायपुर पहुंचेगी।

भोपाल फ्लाइट का शेड्यूल बदला

भोपाल-रायपुर-भोपाल सेक्टर में संचालित इंडिगो की फ्लाइट का शेड्यूल भी 16 अगस्त से बदला जाएगा। इस सेक्टर में भी एटीआर विमानों का संचालन किया जाएगा।

क्यों बंद हुई थी पहले उड़ान?

ज्ञात रहे कि इंडिगो ने 29 अक्टूबर 2023 से रायपुर-प्रयागराज के बीच संचालित उड़ान को बंद कर दिया था। अब यात्रियों की मांग को देखते हुए कंपनी ने एक बार फिर यह सेवा शुरू की है।

Exit mobile version