Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कल, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा जारी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास पर देर रात एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा से संबंधित रणनीति तय करना है, जिसकी घोषणा कल की जाएगी।

मंत्रीमंडल विस्तार पर चर्चा के कयास
बैठक में मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर भी संभावनाओं पर चर्चा हुई। यह विस्तार नगरीय निकाय चुनाव से पहले या बाद में किया जाएगा, इसे लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

Exit mobile version