Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कटघोरा में कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद, जुबानी जंग का वीडियो वायरल

कोरबा के कटघोरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस और नोकझोंक हो गई। दो पदाधिकारियों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कार्यक्रम के दौरान सांसद ज्योत्स्ना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक बोधराम कंवर, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर और अन्य संगठन नेताओं की मौजूदगी में दोनों नेताओं के बीच पहले मंच पर तीखी बहस हुई। विवाद तब भी नहीं थमा, जब कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों सड़क पर भी उलझते रहे।

विवाद की जड़ यह रही कि एक पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ नेताओं ने विधानसभा चुनाव में विपक्षी दल के लिए काम किया और भाजपा नेत्री सरोज पांडे से पैसे लेकर कांग्रेस के खिलाफ साजिश रची, जिससे पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, दूसरे पदाधिकारी ने इस आरोप को पूरी तरह नकारते हुए कहा कि उन्होंने सरोज पांडे से कोई पैसा नहीं लिया है।

Exit mobile version