मुंगेली। जिले के ग्राम पंचायत राम्हेपुर में मनरेगा के तहत स्वीकृत तालाब निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच और पंचों ने प्रशासन को शिकायत सौंपकर आरोप लगाया है कि शासकीय भूमि पर कथित कब्जे के कारण तालाब निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
वहीं आरोपित रामकुमार साहू ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि संबंधित भूमि का उनके नाम वैध सरकारी पट्टा है। उन्होंने इसके समर्थन में वर्ष 2018 के राजस्व दस्तावेज भी प्रस्तुत किए हैं।
मामले की शिकायत एसडीएम लोरमी और जनपद पंचायत को दी गई है। प्रशासन ने जांच के लिए रिपोर्ट तलब की है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि भूमि शासकीय है या पट्टाधारी के वैध स्वामित्व में।

