कवर्धा जिले के रेगाखार में एक डॉक्टर द्वारा मृतक के परिजनों से पोस्टमार्टम के लिए शराब मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में, डॉक्टर कार्तिक राम रात्रे को मृतक जितेंद्र पटेल के परिजनों से रॉयल स्टेज ब्रांड की शराब की बोतल मांगते हुए सुना जा सकता है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि खबर मितान नहीं करता।
जितेंद्र पटेल की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजन उन्हें रेगाखार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में ले गए।
पोस्टमार्टम के लिए परिजन भटक रहे थे, देर शाम रेंगाखार में पदस्थ डॉक्टर कार्तिक राम रात्रे ने पोस्टमार्टम करने के नाम पर रॉयल स्टेज ब्रांड की शराब की बोतल मांगी। परिजनों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इस मामले की जांच जारी है और हम आपको अपडेट करते रहेंगे।