छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमला: डीआरजी का एक जवान घायल

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान घायल हो गया। यह घटना मद्देड़ थाना क्षेत्र के बन्देपारा गांव में उस समय हुई जब डीआरजी के जवान एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन पर निकले थे।

विस्फोट में घायल जवान का नाम लच्छु कड़ती है। उन्हें चेहरे और हाथ में मामूली चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि डीआरजी के जवान बन्देपारा गांव में एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया, जिसमें लच्छु कड़ती घायल हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। नक्सलियों की तलाश जारी है।

You May Also Like

More From Author