Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

नशे में धुत आरक्षक ने पेट्रोलिंग गाड़ी से शिक्षक को कुचला, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

राजनांदगांव : शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर एक दुखद घटना सामने आई है। तुमड़ीबोड थाना क्षेत्र के गांव टप्पा में पदस्थ एक आरक्षक, महेंद्र मंडावी, शराब के नशे में धुत होकर हाईवे पेट्रोलिंग वाहन से बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में सेमरा डोंगरगढ़ के तिलईरवार स्कूल के सहायक शिक्षक सोनिश्रि पाटिल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शिक्षक के एक पैर की हड्डी टूट गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना तब हुई जब शिक्षक सोनिश्रि पाटिल अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी नशे में धुत आरक्षक महेंद्र मंडावी ने हाईवे पेट्रोलिंग वाहन से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में शिक्षक के साथ बाइक पर सवार अन्य व्यक्ति को भी मामूली चोटें आई हैं।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आरोपी आरक्षक की इस लापरवाही से ग्रामीण बेहद नाराज हैं। उन्होंने आरक्षक की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Exit mobile version