Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

नशे में धुत शिक्षक का वीडियो वायरल, जांच के दिए निर्देश

कांकेर। जिले में एक शिक्षक का नशे में धुत होकर स्कूल में सोने का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना दुर्गुकोंदल ब्लॉक के ग्राम पलाचुर प्राथमिक शाला की है। वायरल वीडियो में शिक्षक स्कूल परिसर में शराब के नशे में सोया हुआ नजर आ रहा है।

बच्चों का धान बेचकर शराब पीने का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक ने बच्चों द्वारा इकठ्ठा किए गए धान को बेच दिया और उससे मिली राशि से शराब खरीद ली। बताया गया है कि यह शिक्षक रोजाना इसी तरह नशे में स्कूल पहुंचता है।

जांच के निर्देश जारी
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बताया कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version