Durg Crime News: ढाई साल के मासूम पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातरई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग परदेशी देवांगन ने ढाई साल के मासूम पप्पू पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चा आरोपी के घर में खेल रहा था, इसी बात से नाराज होकर बुजुर्ग ने उसे भगाने की कोशिश की। जब बच्चा नहीं हटा तो उसने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया।

गंभीर रूप से घायल मासूम को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You May Also Like

More From Author