Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

भारतमाला परियोजना के अंडरपास को लेकर किसानों का विरोध, ऊंचाई बढ़ाने की मांग

दुर्ग। भारतमाला परियोजना के तहत शिल्पग्राम थनौद में बन रहे अंडरपास को लेकर किसानों और स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को थनौद गांव में हुए प्रदर्शन में बिरेझर और चंगोरी के किसान भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। किसानों ने अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने और कालम सिस्टम लागू करने की मांग की, ताकि बड़ी मूर्तियों के परिवहन और कृषि गतिविधियों में दिक्कत न हो।

प्रमुख मांगें:

किसानों की चिंताएं:

किसान नेता बंटी हरमुख ने बताया कि मौजूदा अंडरपास की ऊंचाई कम होने से न केवल बड़े वाहनों का आवागमन बाधित होता है, बल्कि बारिश के दिनों में जलभराव की वजह से खेतों को नुकसान होने का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने कहा, “हमें बड़े आर्डर मिलते हैं, लेकिन अंडरपास कम ऊंचाई का होने से मूर्तियों को ले जाने में दिक्कत आती है। साथ ही, खेतों की उपज को नुकसान हो रहा है।”

प्रशासन ने दिया आश्वासन:

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की। तहसीलदार वासुमित्र दीवान ने बताया कि किसानों की शिकायतें राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) प्राधिकरण को भेजी गई हैं और समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। प्रशासन के आश्वासन के बाद किसानों ने छह महीने की मोहलत देकर अपना प्रदर्शन स्थगित कर दिया।

Exit mobile version