दुर्ग–जगदलपुर इंटरसिटी फिर शुरू करने की तैयारी, किरंदुल से चलाने पर विचार

रायपुर। रेलवे एक बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। पांच साल से बंद दुर्ग–जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को दोबारा शुरू करने का प्रस्ताव सामने आया है। नए बने रायगढ़ा डिवीजन ने सुझाव दिया है कि ट्रेन को जगदलपुर के बजाय किरंदुल से चलाया जाए, क्योंकि जगदलपुर–किरंदुल सेक्शन का दोहरीकरण इस वर्ष पूरा होने वाला है।

किरंदुल, बचेली, भांसी, दंतेवाड़ा और गीदम क्षेत्र के यात्रियों को इससे सीधी सुविधा मिलेगी। रेलवे मानता है कि नई शुरुआत से डिवीजन की आय और बस्तर क्षेत्र दोनों को लाभ मिलेगा।

You May Also Like

More From Author