दुर्ग। पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी के मामले में उतई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
मामला उतई थाना क्षेत्र के सेलूद का है। शिकायतकर्ता गैंदलाल बंछोर के अनुसार, बेमेतरा के अतरिया निवासी उमेश दास मानिकपुरी ने वर्ष 2023 में उनके बेटे विकास को पुलिस आरक्षक की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके बदले आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में 12 लाख रुपये लिए, लेकिन न नौकरी लगवाई और न रकम लौटाई।
रकम वापस मांगने पर आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने उमेश दास मानिकपुरी और राजेश वर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपियों से जुड़े बैंक खाते और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

