Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रेंजर की नौकरी का झांसा देकर 8 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। वन विभाग में रेंजर की नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर रकम लेने के बाद मंत्रालय से जारी होने का दावा करते हुए फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र भी दिया था।

भिलाई सेक्टर-2 निवासी दिनेश कुमार ने 9 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि वर्ष 2023 में उनके बेटे को रेंजर की नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपियों ने 8 लाख रुपये लिए। नौकरी नहीं लगने पर रकम वापस मांगने पर आरोपी करीब तीन साल तक टालमटोल करते रहे।

जांच के बाद पुलिस ने कांकेर निवासी भारतेंदु मेश्राम, भिलाई के कोहका निवासी हनी श्रेष्ठ और बालोद निवासी भोजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने ठगी की बात स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Exit mobile version