दुर्ग। नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में टेंडर प्रक्रिया और शहर की मूलभूत सुविधाओं को लेकर जमकर बहस हुई। करीब 5.22 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण टेंडर पर लंबे समय तक चर्चा चली। इस दौरान भाजपा पार्षदों ने भी सवाल उठाए और महापौर अलका बाघमार से जवाब मांगा।
बैठक में स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सड़कों और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं भी उठीं। पार्षदों ने वार्डों में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार को लेकर अपनी बात रखी। करीब दो घंटे तक सदन में आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे की स्थिति बनी रही।
बैठक में रखे गए नौ प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें पारित किया गया। इनमें कुछ मार्गों और चौक के नामकरण से जुड़े प्रस्ताव भी शामिल रहे।

