Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

Echoes of Life’ फोटो प्रदर्शनी ने खींचा लोगों का ध्यान, मोबाइल फोटोग्राफी का अनोखा उदाहरण

रायपुर | महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय की आर्ट गैलरी में इन दिनों ‘Echoes of Life’ नामक फोटोग्राफी प्रदर्शनी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। यह प्रदर्शनी आज दोपहर 1 बजे से शाम 8 बजे तक और कल सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आम दर्शकों के लिए खुली है।

इस प्रदर्शनी के क्यूरेटर एडवोकेट वृतांत गर्ग हैं। उन्होंने बताया कि फोटोग्राफी का उनका सफर बचपन से शुरू हुआ और पिछले सात वर्षों से वे मोबाइल फोन के जरिए तस्वीरें ले रहे हैं। प्रदर्शनी में शामिल अधिकांश तस्वीरें मोबाइल से खींची गई हैं। यह उनकी पहली फोटो एग्जीबिशन है।

वृतांत गर्ग का कहना है कि ‘Echoes of Life’ केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि एक विचार है, जो यह दर्शाता है कि अच्छी फोटोग्राफी महंगे कैमरे पर नहीं, बल्कि नजर और सोच पर निर्भर करती है। प्रदर्शनी में जीवन, प्रकृति और विभिन्न स्थानों को दर्शाती तस्वीरें कला प्रेमियों को खास अनुभव दे रही हैं।

Exit mobile version