प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज शनिवार, 8 जून 2024 को छत्तीसगढ़ में दो बड़े दबिश डाले हैं। रायपुर और राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में हुई इन छापेमारियों में ईडी ने मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और डोंगरगढ़ राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के ठिकानों को निशाना बनाया।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़ी है। इस घोटाले में आरोप है कि विभिन्न राइस मिलर्स ने नागरिक आपूर्ति निगम और एफसीआई को सप्लाई किए गए कस्टम मिलिंग चावल में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया था।
ईडी की जांच में पाया गया कि राइस मिलर्स ने प्रति क्विंटल अवैध राशि वसूली थी। इसके साथ ही, आरोप है कि मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी ने राइस मिलर्स के साथ मिलकर शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाया था।
यह कार्रवाई बीते दिनों रायपुर, दुर्ग और खरोरा में हुई ईडी की छापेमारियों का सिलसिला है। इन छापेमारियों में ईडी ने राइस मिल एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारियों के ठिकानों पर भी छापा मारा था।