रायपुर। छत्तीसगढ़ में जिला खनिज न्यास (DMF) से जुड़े कथित घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को रायपुर समेत कई जिलों में छापेमारी की। रायपुर, दुर्ग, धमतरी, अंबिकापुर और महासमुंद सहित प्रदेशभर में करीब नौ ठिकानों पर कार्रवाई की गई।
राजधानी के वल्लभ नगर स्थित कारोबारी शाश्वत लुणावत के निवास पर भी ईडी की टीम ने दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की। बताया जा रहा है कि कार्रवाई DMF फंड के उपयोग और उससे जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है।
हालांकि ईडी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इस कार्रवाई से कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


