Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में ED दफ्तर का बदलेगा पता, पुराना महापौर बंगला बनेगा अस्थायी कार्यालय

रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर का अस्थायी पता बदलने जा रहा है। सुभाष स्टेडियम के पास स्थित पुराना महापौर बंगला अब ED का कार्यालय बनेगा। ED ने अपने रीजनल ऑफिस के लिए करीब 4000 वर्गफीट जगह की मांग की थी, जिसके बाद नगर निगम की MIC बैठक में इस खाली पड़े बंगले को देने का फैसला लिया गया।

काफी समय से खाली पड़े इस महापौर बंगले में अब फिर से गतिविधियां शुरू होंगी। वहीं, रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के लिए भी बैठक में अहम निर्णय लिया गया। कोटा मुक्तिधाम के सामने स्थित सामुदायिक भवन को अस्थायी कार्यालय के रूप में देने की मंजूरी दी गई है।

महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में हुई MIC बैठक में शहर के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने बताया कि बैठक में चर्चा के बाद सुभाष स्टेडियम के पास स्थित पुराने महापौर बंगले को ED कार्यालय के लिए आवंटित करने का निर्णय लिया गया है।

महापौर मीनल चौबे ने बताया कि ED का स्थायी कार्यालय नया रायपुर में निर्माणाधीन है। फिलहाल सुभाष स्टेडियम स्थित मौजूदा दफ्तर छोटा पड़ रहा है, इसलिए अस्थायी रूप से महापौर बंगले को ED को दिया जा रहा है। जैसे ही नया कार्यालय तैयार होगा, ED वहां शिफ्ट हो जाएगा। तब तक के लिए यह व्यवस्था लागू रहेगी।

Exit mobile version