Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

राजनांदगांव में ईडी की बड़ी कार्रवाई, खनन कारोबार से जुड़े व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम एक बार फिर सक्रिय हो गई है। बुधवार सुबह राजनांदगांव में बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि रायपुर से पहुंची 10 गाड़ियों में सवार अधिकारियों की टीम ने सुबह करीब 5:30 बजे से एक साथ तीन जगहों पर जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, भारत माता चौक स्थित राधाकृष्ण अग्रवाल के घर, सत्यम विहार कॉलोनी में यश और रोमिल नहाटा के निवास तथा कामठी लाइन स्थित मनीष भंसाली के ठिकानों पर ईडी की टीम ने दस्तावेजों की जांच की। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई माइनिंग (खनन) कारोबार से जुड़े कारोबारियों, सप्लायर और ब्रोकर से संबंधित है।

हालांकि, ईडी की कार्रवाई किस विशेष मामले से जुड़ी है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। फिलहाल ईडी की टीम संबंधित दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच में जुटी है।

Exit mobile version