छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग का खुलासा, ED जांच में 6.5 करोड़ के इस्तेमाल का मामला

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विदेशी फंडिंग के इस्तेमाल को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि करीब 6.5 करोड़ रुपये बस्तर और धमतरी जिलों में खर्च किए गए।

ED के अनुसार, विदेशी बैंक डेबिट कार्ड के जरिए देश में कैश निकालकर संदिग्ध गतिविधियों में उपयोग किया जा रहा था। मामले में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई 18-19 अप्रैल को देशभर में हुई छापेमारी के दौरान सामने आई, जिसमें कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिले। जांच में मामला “The Timothy Initiative (TTI)” संगठन से जुड़ा पाया गया है।

फिलहाल ED यह पता लगाने में जुटी है कि इस फंडिंग का इस्तेमाल किन उद्देश्यों के लिए किया गया और आने वाले समय में और खुलासे संभव हैं।

You May Also Like

More From Author