Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

नीट विवाद पर बोले शिक्षा मंत्री, वित्तीय अनियमितता मामले में जांच के दिए निर्देश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने नीट परीक्षा विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि व्यवस्था में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों और गद्दारों की वजह से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन कुछ लोगों की गलतियों के कारण ऐसी घटनाएं सामने आती हैं।

मरवाही विकासखंड में सर्व शिक्षा अभियान के संयुक्त खाते से एक करोड़ रुपये से अधिक की कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में मंत्री ने जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री यादव ने जीपीएम जिले के बेहतर शैक्षणिक परिणामों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी। वहीं आदिवासी शिक्षण संस्था गुरुकुल की समस्याओं पर उन्होंने कहा कि शासन के पास प्रस्ताव आने पर आवश्यक सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

Exit mobile version