Bilaspur : तिफरा ओवरब्रिज पर आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब सड़क पर हजारों अंडे बिखर गए और पूरा रास्ता फिसलन भरा हो गया। दरअसल, रायपुर से बिलासपुर आ रहा अंडों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया।
हादसे के कारण सड़क पर अंडों की भरमार हो गई, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में ट्रक चालक सुरक्षित बच गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की।





