छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज 8 माओवादियों ने शासन की नीतियों से प्रभावित होकर और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से 4 माओवादी हार्डकोर नक्सली थे जिनके सिर पर लाखों रुपये का इनाम घोषित था।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक पर 2 लाख रुपये और 3 अन्य नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
सूत्रों के अनुसार, सभी नक्सलियों ने नक्सली विचारधारा को खोखला मानते हुए शासन के “पूना नर्कोम” अभियान से प्रेरित होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।
नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित करने में 226 वाहिनी सीआरपीएफ, थाना कुकानार स्टाफ और नक्सल सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।