Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में एकलव्य स्कूल के प्राचार्य हटाए गए, CM के निर्देश पर कार्रवाई

बीजापुर। भोपालपट्टनम विकासखंड के रुद्रारम स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से कथित छेड़छाड़ के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद कलेक्टर ने स्कूल के प्राचार्य को पद से हटा दिया है। फिलहाल प्राचार्य का प्रभार वाइस प्राचार्य को सौंपा गया है।

मामले में स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक देवेंद्र दय्या के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी शिक्षक की तलाश कर रही है।

बताया गया है कि सात छात्राओं ने मामले को लेकर बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप के समक्ष शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू की। मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने पर उन्होंने दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

अब प्रशासन की ओर से स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Exit mobile version