कोरबा। एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों ने प्राचार्य और छात्रावास अधीक्षक के कथित अभद्र व्यवहार, भोजन की खराब गुणवत्ता और अन्य सुविधाओं की कमी से नाराज होकर शनिवार सुबह कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। छात्रों ने प्राचार्य को हटाने और शिकायतों पर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद छात्रों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।

