Balrampur में फिर हाथी का कहर, महुआ बीनने गई बुजुर्ग महिला की मौत

Balrampur: जिले में हाथियों के हमले का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र के फोकली जंगल में महुआ बीनने गई एक बुजुर्ग महिला की हाथी के हमले में दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, रजखेता गांव की रहने वाली महिला जंगल में महुआ बीनने गई थी, तभी अचानक उसका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। हाथी ने महिला को पटककर उसके शरीर को बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दे रही है और सतर्क रहने की अपील कर रही है। बताया जा रहा है कि बीते एक महीने में हाथियों के हमले से अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है।

You May Also Like

More From Author