Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन महिला नक्सली ढेर

नारायणपुर, छत्तीसगढ़: नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर स्थित माड़ क्षेत्र में आज सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया।

सूत्रों के अनुसार, डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीम को क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबल नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। तभी सुबह करीब आठ बजे माड़ क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन वर्दीधारी महिला नक्सलियों को मार गिराया। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के किसी भी जवान को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

फिलहाल, क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Exit mobile version