कच्चापाल की पहाड़ियों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

नारायणपुर : नारायणपुर जिले के कच्चापाल की पहाड़ियों में आज सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली मौके से भाग निकले। इस मुठभेड़ में किसी भी पक्ष को कोई हानि नहीं पहुंची।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कच्चापाल की पहाड़ियों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद नक्सली जंगल में भाग खड़े हुए।

मौके से सुरक्षा बलों को 5-5 किलो के पांच पाइप बम मिले जिन्हें जवानों ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। यह मुठभेड़ कोहकामेटा थाना क्षेत्र की है।

इस संयुक्त ऑपरेशन में डीआरजी, बस्तर फाइटर और बीएसएफ के जवान शामिल थे। फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

You May Also Like

More From Author