रायपुर। नवा रायपुर के सेक्टर-27 स्थित नवागांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। NRDA की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है, जिसका स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिना पर्याप्त सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था के यह कार्रवाई की जा रही है। वहीं, कार्रवाई के विरोध में जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए हैं और प्रशासन से बातचीत कर समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं।
स्थिति को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है, जबकि स्थानीय लोग इसे अन्यायपूर्ण बता रहे हैं। फिलहाल इलाके में हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।

