Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

पहली बारिश में धंसी जनमन योजना की सड़क, जांच के बाद इंजीनियर निलंबित, एजेंसी होगी ब्लैकलिस्ट

कवर्धा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनी खारिया-अगरी सड़क की राज्य स्तरीय जांच में निर्माण कार्य में तकनीकी खामियां सामने आई हैं। इसके बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जांच के बाद गुणवत्ता की निगरानी में लापरवाही बरतने पर सहायक अभियंता सौरभ देशमुख और उप अभियंता जे. रितेश नायडू को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कार्यपालन अभियंता संतोष ठाकुर के निलंबन का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

करीब 2.50 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह सड़क पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभागीय सचिव भीम सिंह ने निरीक्षण के दौरान सड़क को दोबारा गुणवत्तापूर्ण तरीके से बनाने, शोल्डर सुधारने और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए।

Exit mobile version