वोटिंग शुरू होते ही खराब हुई मशीन, लाइन में लगे वोटर परेशान

Raipur : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं. वहीं दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के के मतदान केंद्र में एवीएम मशीन खराब होने की खबर सामने आई है. भिलाई नगर मतदान केंद्र की मशीन खराब है.

बताया जा रहा है कि मतदान शुरू होते ही मशीन खराब हो गई. जिसके बाद से लाइन में खड़े होकर के मतदाता इंतजार कर रहे हैं. मशीन पिछले 15 मिनट से खराब है.

You May Also Like

More From Author