Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

पूर्व विधायक के खिलाफ पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर FIR दर्ज, ऑपरेशन सिंदूर को बताया विवादास्पद

बिलासपुर | जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर” की देशभर में प्रशंसा हो रही है। लेकिन इस पर की गई एक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मचा दी है। बिलासपुर जिले के सीपत से पूर्व विधायक अरुण तिवारी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक अरुण तिवारी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। पोस्ट वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया।

शिकायत और कार्रवाई
पन्ना नगर निवासी छात्र नेता और समाजसेवी रंजीत यादव ने इस पोस्ट को लेकर बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। रंजीत ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी, भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर के प्रति गहरा सम्मान रखता है, और यह पोस्ट उसकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली थी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व विधायक अरुण तिवारी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम तिवारी की फेसबुक पोस्ट की जांच कर रही है और डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

Exit mobile version