Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बस्तर में तेजी से बढ़ रहे आई फ्लू के मामले, एक महीने में 600 से ज्यादा मरीज

जगदलपुर। मानसून के दौरान बस्तर जिले में आई फ्लू (कंजंक्टिवाइटिस) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले एक महीने में 600 से अधिक लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिला अस्पताल महारानी और मेडिकल कॉलेज में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से आंख लाल होना, पानी आना, खुजली या जलन जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से जांच कराने की अपील की है। सीएमएचओ डॉ. संजय बासक ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों को समय पर उपचार और जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर इलाज और सावधानी बरतने से आई फ्लू सामान्यतः 7 से 15 दिनों में ठीक हो जाता है।

Exit mobile version