Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

नकली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स से 19.32 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। पाटन थाना क्षेत्र में नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स से 19.32 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में राजस्थान के अलवर निवासी 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले असली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स का भरोसा जीता। इसके बाद 24 सितंबर को 180 ग्राम वजन की 18 सोने की पत्तियां असली बताकर गिरवी रखीं और 15.93 लाख रुपये ले लिए। साथ ही करीब 3.39 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण भी उधार ले गए।

बाद में जब सोने की पत्तियों की जांच कराई गई तो उनमें केवल करीब 10 प्रतिशत सोना और 90 प्रतिशत अन्य धातु मिली। इसके बाद ज्वेलर्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपियों को RPF नागपुर की मदद से पकड़ा गया। उनके कब्जे से 23 नकली सोने की पत्तियां, एक असली सोने की पत्ती, बाइक, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया।

Exit mobile version