Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

ओडिशा में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बस्तर पुलिस अलर्ट

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ से सटे ओडिशा में नकली शराब के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने के बाद बस्तर जिले में भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। ओडिशा के कोरापुट जिले के कोटपाड़ क्षेत्र में स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

जानकारी के अनुसार गुप्ता ब्रदर्स नामी ब्रांड की बोतलों में नकली शराब भरकर बाजार में सप्लाई कर रहे थे। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से भारी मात्रा में तैयार नकली शराब, ब्रांडेड लेबल, स्टीकर, पैकिंग सामग्री और मशीनें जब्त की गई हैं।

जांच में सामने आया है कि यहां कम से कम 9 प्रसिद्ध ब्रांड की हूबहू असली जैसी नकली शराब तैयार की जा रही थी।इस कार्रवाई के बाद बस्तर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है, क्योंकि सीमावर्ती इलाकों में पहले भी शराब तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं। आशंका जताई जा रही है कि तस्कर बिचौलियों के जरिए बस्तर में नकली शराब खपाने की कोशिश कर सकते हैं, इसी को देखते हुए बस्तर-ओडिशा सीमा पर निगरानी और चेकिंग बढ़ा दी गई है।

छापेमारी के दौरान फैक्ट्री संचालक अमित गुप्ता और उसका भाई पंकज गुप्ता मौके से फरार हो गए। दोनों की तलाश में ओडिशा पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Exit mobile version