Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कलेक्टर कार्यालय में टला बड़ा हादसा, फॉल सीलिंग गिरी, मेंटेनेंस पर उठे सवाल

बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कलेक्टर अवनीश शरण के चेंबर की फॉल सीलिंग अचानक गिर गई। हालांकि, घटना के समय कलेक्टर चेंबर में मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। इस घटना के बाद से लोक निर्माण विभाग (PWD) की मेंटेनेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को जब यह घटना हुई, उस समय कलेक्टर अपने कक्ष में नहीं थे। कलेक्टर कार्यालय की बिल्डिंग के कई हिस्से जर्जर हालत में हैं और फॉल सीलिंग से पानी टपकने की शिकायतें पहले से ही मिल रही थीं। इस घटना के बाद कलेक्टर ने तुरंत मेंटेनेंस के निर्देश दिए हैं और विभागीय अधिकारी इस काम में जुट गए हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी?

इस घटना पर बोलते हुए, कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा, “यह एक गंभीर मामला है। हमने तुरंत मेंटेनेंस कार्य शुरू करवा दिया है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।”

Exit mobile version