Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बस्तर में नकली खाद का आरोप, किसानों ने जांच और कार्रवाई की उठाई मांग

जगदलपुर। बस्तर जिले में कथित नकली खाद को लेकर किसानों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। किसानों का आरोप है कि 1,350 रुपये का खाद उन्हें 2,000 रुपये में बेचा गया, लेकिन उसकी गुणवत्ता खराब होने से फसलों पर कोई असर नहीं दिख रहा है।

किसानों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन को कांग्रेस का भी समर्थन मिला।

कृषि विभाग ने बताया कि शिकायत के बाद खाद का नमूना जांच के लिए भेज दिया गया है और संबंधित दुकान पर 21 दिनों के लिए उर्वरक बिक्री पर रोक लगा दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कंपनी और वितरक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version