Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

तेलीबांधा में हवाई फायरिंग: पिता-पुत्र गिरफ्तार, चार घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला

Raipur। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में उद्योग भवन के सामने हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आपसी विवाद के चलते हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, एडिशनल एसपी लखन पटले, एडिशनल एसपी क्राइम संदीप मित्तल, डीएसपी संजय सिंह और क्राइम ब्रांच प्रभारी परेश पांडे समेत भारी पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रार्थी मदनजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जशपाल रंधावा और उसके पिता हरप्रीत उर्फ लाली सिंह को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और घटना के विस्तृत कारणों की जांच जारी है।

Exit mobile version