सहकारी समिति में 10.38 लाख की खाद कम, वितरण प्रभारी को नोटिस

गरियाबंद। झाखरपारा सहकारी समिति में खाद वितरण के बाद करीब 10.38 लाख रुपये की खाद कम पाई गई है। 2 सितंबर को स्टॉक सत्यापन के दौरान खाद न तो वितरण रिकॉर्ड में मिली और न ही गोदाम में मौजूद थी। मामले में खाद-बीज वितरण प्रभारी अभय नागेश को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

अंतिम समायोजन रिपोर्ट में भी करीब 5 लाख रुपये की खाद की कमी सामने आई है। समिति प्रबंधन ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है और रिकॉर्ड का मिलान करने के बाद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की बात कही है।

झाखरपारा समिति इससे पहले धान खरीदी में भी गड़बड़ी के आरोपों को लेकर चर्चा में रही है। समिति की वार्षिक बैठक में खाद और अन्य अनियमितताओं को लेकर किसानों ने सवाल उठाए, जिसके बाद बैठक स्थगित कर दी गई।

You May Also Like

More From Author