Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

SCERT छत्तीसगढ़ ने जारी किया बीएड, डीएलएड प्रवेश का अंतिम शेड्यूल

Raipur : छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए डी.एल.एड., बी.एड., बी.ए.बी.एड., और बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के अंतिम चरण की तिथियां घोषित कर दी हैं।

अंतिम चरण में पंजीयन और ऑनलाइन विकल्प फार्म भरने की प्रक्रिया 7 से 10 दिसंबर 2024 तक चलेगी। जिन अभ्यर्थियों ने पहले चरणों में प्रवेश नहीं लिया है, वे निःशुल्क पंजीयन कर सकते हैं, जबकि नए पंजीकरण करने वालों को शुल्क का भुगतान करना होगा।

अभ्यर्थी 7 से 12 दिसंबर 2024 के बीच सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक किसी भी महाविद्यालय या संस्था के लिए ऑनलाइन विकल्प दर्ज कर सकते हैं।

प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल:

अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए SCERT रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट scert.cg.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। पंजीयन और विकल्प भरने के लिए https://slcm.cgstate.gov.in/SCERTOnline/ पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें।

Exit mobile version