मरवाही जनपद में लाखों की गड़बड़ी: सर्व शिक्षा अभियान फंड के दुरुपयोग का खुलासा

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: जनपद पंचायत मरवाही में सर्व शिक्षा अभियान समग्र निधि के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। RTI से मिले दस्तावेजों के अनुसार, नियमों के विरुद्ध बिना संयुक्त हस्ताक्षर के लाखों रुपये का लेन-देन किया गया।

जानकारी के मुताबिक, 2022 से 2024 के बीच करीब 99 लाख रुपये और हाल के समय में 12 लाख रुपये से अधिक की निकासी हुई, जबकि सरकार ने शेष राशि वापस करने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि कुछ राशि पेट्रोल पंप, ट्रैवल्स और निजी खातों में ट्रांसफर की गई।

अधिकारियों ने संयुक्त खाते के नियमों के उल्लंघन की पुष्टि की है। मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही गई है।

You May Also Like

More From Author