Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बिना लाइसेंस कीटनाशक भंडारण मामले में FIR, जांच में 7 नमूने मिसब्रांडेड मिले

बिलासपुर। तखतपुर के लोखंडी में बिना लाइसेंस कीटनाशक रखने के मामले में करीब एक महीने बाद आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। कृषि विभाग की कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए सात नमूनों को जांच के लिए भेजा गया था, जिनकी रिपोर्ट में सभी नमूने मिसब्रांडेड पाए गए।

20 अगस्त को कृषि विभाग की टीम ने शिकायत के आधार पर किराए के मकान में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में कीटनाशक और कुछ एक्सपायर्ड सामग्री जब्त की थी। परिसर को सील करने के बाद सात नमूने जांच के लिए राजनांदगांव की प्रयोगशाला भेजे गए थे। रिपोर्ट सामने आने के बाद कृषि विभाग के आवेदन पर सकरी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। अब कीटनाशकों के स्रोत, खरीद-बिक्री और भंडारण से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Exit mobile version