Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में PNB बैंक शाखा में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

रायपुर। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना रविवार को बैंक बंद रहने के दौरान हुई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग बुझने के बाद बैंक कर्मचारी नुकसान का आकलन करने में जुट गए। मौके पर बैंक मैनेजर, एसीपी और कोतवाली थाना प्रभारी भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Exit mobile version