रायपुर का बेबीलोन टावर आग की लपटों में, रेस्टोरेंट में फंसे 40 लोग सुरक्षित निकाले

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रौनकभरी शाम मंगलवार को उस समय अफरातफरी में बदल गई जब शहर के लोकप्रिय व्यावसायिक केंद्र बेबीलोन टावर में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत इमारत के लिफ्ट क्षेत्र से हुई और देखते ही देखते लपटें दूसरी मंजिल से ऊपर तक फैल गईं। इस घटना से न केवल वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए बल्कि पूरे शहर में सनसनी फैल गई।

रेस्टोरेंट में मौजूद थे 40 ग्राहक
आग लगने के वक्त रूफटॉप स्थित संगरिया रेस्टोरेंट में लगभग 40 लोग मौजूद थे। अचानक धुआं और लपटें ऊपर तक पहुंचने पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई और मदद के लिए फोन किए गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टावर से उठता काला धुआं और कई मंजिलों को घेरती आग साफ दिखाई दे रही है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि अधिकारियों ने पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।

प्रशासन की तत्परता
रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया, “हमारी प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना थी। धुआं कम होने के बाद पूरी तरह जांच की जा रही है कि कोई व्यक्ति अंदर न रह गया हो।”
वहीं, रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने कहा कि आग दूसरी मंजिल से शुरू होकर लिफ्ट शाफ्ट के जरिए ऊपर की मंजिलों तक फैल गई थी। बचाव दल ने सतर्कता से सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है।

You May Also Like

More From Author