Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बिलासपुर में अग्निकांड, मकान में आग लगने से बुरी तरह झुलसे मां-बेटे

USB charger scam

USB charger scam

Bilaspur : बिलासपुर के कतियापारा क्षेत्र में शिखा वाटिका के पास एक रिहायशी मकान में आग लगने से एक महिला और उसके 5 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। आग लगने की सूचना पर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कार्य के दौरान मकान में रहने वाली महिला नम्रता कश्यप और उनके बेटे अर्थ कश्यप को बाहर निकाला गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना देने के बाद भी दमकल की टीम घटनास्थल पर देरी से पहुंची, जिसके कारण घर में रखे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं आग की चपेट में आने से महिला और उसका बेटा झुलस गए।

आसपास के लोगों ने बताया कि मकान मालिक रोमी कश्यप थिनर बनाने का काम करती है, जिसके लिए उसने घर में तारपीन स्टोर कर रखा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि तारपीन की वजह से ही आग तेजी से फैली होगी। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://khabarmitan.com/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Video-2024-03-31-at-8.07.19-PM-1.mp4
Exit mobile version