Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

पेपर मिल में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर खाक

छत्तीसगढ़: रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में स्थित अजवा पेपर एंड बोर्ड मिल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। घटनास्थल पर एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए हैं।

मिल के मालिक राजेश मेघानी ने बताया कि आग लगने से मिल में रखा गया पेपर जलकर राख हो गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन रॉ-मैटेरियल जल गया है। मशीनों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

आग से एक शेड पूरी तरह से जल गया है और भारी मात्रा में मैटेरियल जल गया है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि हवा चलने पर आग फैलने का खतरा था। इसलिए, फैक्ट्री के कर्मचारियों ने जल चुके सामान को बाहर निकाल दिया है।

जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। अनुमान है कि आग लगने से करीब 15 से 17 टन कागज जल गया है और 2 से 2.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्हें लगभग 1.30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कागज जलने से आग तेजी से फैल रही है, इसलिए इसे फैलाकर बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version