रायपुर। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री Rajendra Shukla मंगलवार को रायपुर पहुंचे। वे रायपुर-रीवा के बीच शुरू हुई पहली फ्लाइट से एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया।
इसके बाद उन्होंने विंध्यनाचल कल्याण सर्व समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया, जहां हवाई सेवा की शुरुआत के लिए उनका सम्मान किया गया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हवाई सेवा शुरू करना सरकार की जिम्मेदारी थी, लेकिन इसे सफल बनाना अब जनता के हाथ में है। उन्होंने बताया कि रायपुर से रीवा का सफर अब महज 1 घंटा 10 मिनट में पूरा होगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।