छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में नया अध्याय: ‘सुन सजना’ का पहला गाना रिलीज

छत्तीसगढ़ी फिल्म “सुन सजना” का पहला गीत “छम-छम बोले पायलिया” 21 सितंबर को रिलीज होने जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन, गीत-संगीत, पटकथा और संवाद गोपाल पाण्डेय द्वारा किए गए हैं। फिल्म का प्रदर्शन नवंबर महीने में पूरे प्रदेश के सिनेमाघरों में किया जाएगा, और इसका रिलीज़ डेट 15 नवंबर निर्धारित किया गया है।

गीत को सुनील और कंचन जोशी ने स्वर दिए हैं, और इसके बोल अंजनी पाण्डेय, संजय पाण्डेय और संतोष दास ने लिखे हैं। फिल्म के अन्य तकनीकी पहलुओं में कैमरा, संपादन, और एक्शन की जिम्मेदारी जॉनसन अरुण ने संभाली है, जबकि कोरियोग्राफी दिलीप बैस द्वारा की गई है।

गोपाल पाण्डेय ने उम्मीद जताई है कि यह पारिवारिक छत्तीसगढ़ी फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आएगी।

You May Also Like

More From Author